छात्र-छात्राओं ने मॉडल से किया प्रतिभा-प्रदर्शन
सहारनपुर : कई दिन से हमारे डीएवी स्कूल में प्रदर्शनी की तैयारी चल रही थी। शनिवार को लगाई गई प्रदर्शन
सहारनपुर : कई दिन से हमारे डीएवी स्कूल में प्रदर्शनी की तैयारी चल रही थी। शनिवार को लगाई गई प्रदर्शनी में टीचर्स के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने सुंदर मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए। अतिथियों ने बारी-बारी से उन्हें देखा और सभी की खूब सराहना की।
बेहट रोड स्थित स्कूल में शनिवार को नजारा आम दिनों से काफी बदला हुआ था। रोजाना जिन कमरों में कक्षाएं चलती थी उन्हें आज सुंदर तरीके से सजाया गया था। मेरे साथी छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए सुंदर मॉडल कमरों में सजे थे। हमारे प्रधानाचार्य एके मोहन के साथ मुख्य अतिथि विजय शर्मा, डीएवी गंगोह के प्रधानाचार्य योगेन्द्र कुमार व डीएवी रामपुर मनिहारान के प्रधानाचार्य प्रवीन आर्य ने दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने मॉडल सजाए थे। इनमें पनचक्की, सौर ऊर्जा, बिजली बचत का महत्व व ड्रिप ¨सचाई के अलावा बेकार वस्तुओं से उपयोगी सामान बनाए गए थे। अतिथियों ने हर एक छात्र-छात्रा के पास जाकर उनके द्वारा बनाए गए मॉडल के बारे में जानकारी ली। सभी छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल की खूबियों से अतिथियों को अवगत कराया। सुबह से आरंभ हुई यह प्रदर्शनी तीसरे पहर तक चली। बड़ी संख्या में अभिभावक भी प्रदर्शनी को देखने के लिए पहुंचे थे। बच्चों की प्रतिभा देखकर उन्होंने जमकर सराहना की। प्रधानाचार्य एके मोहन ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजन में सुरेश कुमार, पूजा भारद्वाज, संदीप कुमार, कृष्णकांत, ऊषा गुप्ता, ओपी जोशी व वंदना शर्मा का सहयोग रहा।
रिपोर्ट- जागरण स्कूल रिपोर्टर्स : आस्था कक्षा-11, अनमोल कक्षा-9