Move to Jagran APP

साइंस एक्सप्रेस फैला रही जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता

सहारनपुर : देश में लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन तथा इससे होने वाले नुकसान तथा मानव पर पड़ने वाले असर

By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 10:37 PM (IST)
साइंस एक्सप्रेस फैला रही जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता

सहारनपुर : देश में लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन तथा इससे होने वाले नुकसान तथा मानव पर पड़ने वाले असर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइंस एक्सप्रेस क्लाइमेट एक्शन स्पेशल ट्रेन ऑनव्हील प्रदर्शनी के रूप में सहारनपुर पहुंची।

loksabha election banner

साइंस एक्सप्रेस शनिवार की सुबह करीब 7.30 बजे सहारनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंची थी। साइंस प्रदर्शनी ऑनव्हील्स का शुभारंभ रेल अस्पताल अधीक्षक डा. दीपक सक्सेना, स्टेशन अधीक्षक स. जवाहर ¨सह व अनिल कुमार त्यागी ने अन्य रेल अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से साइंस प्रदर्शनी का भ्रमण कर किया। साइंस एक्सप्रेस विशेष रूप से बनाई गई 16 कोच की वातानुकूलित ट्रेन है, जिसके 11 कोच में प्रदर्शनी लगी है तथा 35 लोग बच्चों को जलवायु परिवर्तन के कारणों व बचाव संबंधी जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा 2 कोच में साइंस लैब स्थापित है जिसमें बच्चे व शिक्षक विभिन्न प्रकार के साइंस टेस्ट कर रहे हैं। साथ ही लेक्चरर के माध्यम से बच्चों व शिक्षकों को जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साइंस एक्सप्रेस प्रबंधक नितिन तिवारी ने बताया कि ट्रेन सात माह की अवधि के दौरान 19800 किमी की यात्रा तय करने के साथ ही 20 राज्यों के 64 स्थलों पर लोग प्रदर्शनी को देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन एवं उससे जुडे विषयों के बारे में लोगों में व्यापक जागरूकता पैदा करना है। क्योंकि जलवायु परिवर्तन पर्यावरण पर अल्प व दीर्घ कालीन व्यापक प्रभाव है तथा मौसम में परिवर्तन से खाद्य उत्पादन पर संकट गहराता जा रहा है। यही नहीं ग्लेशियर पिघलने से बढ़ते समुद्र जलस्तर से प्रलयकारी बाढ़ का खतरा भी बढ़ रहा है। प्रदर्शनी में जलवायु परिवर्तन के विविध पहलुओं की सूचना केस अध्ययन व समस्याओं को प्रदर्शित किया गया है। ट्रेन का एक कोच कक्षा 3 से 5 बच्चों के लिए किड्स जोन है, जिसमें छात्रों की दिमागी कसरत कराने वाले खेल, विज्ञान तथा गणित के माडल्स बनाने का अवसर है। जाय ऑफ साइंस प्रयोगशाला कोच में जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण, विज्ञान व गणित की अवधारणाओं को समझा जा सकता है। शनिवार को विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों व शिक्षकों ने प्रदर्शनी देखकर न केवल विभिन्न साइंस गेम्स में भागीदारी की, बल्कि रोचक जानकारी हासिल की। विभिन्न कोच में इंस्ट्रक्टर ने बच्चों को लगातार विभिन्न जानकारी देने के साथ ही उनके सवालों का निराकरण कर रहे थे। खास बात यह है कि 50 लोगों के स्टाफ के साथ यह ट्रेन पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित है। इस दौरान सहायक स्टेशन अधीक्षक मुनेंद्र ¨सह, पूर्णचंद शर्मा, सुशीला यादव, पीके पाण्डेय व आर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.