जनजाति क्षेत्र के विकास को कई कार्यक्रम : माधवी
सहारनपुर : वनवासी कल्याण आश्रम की अखिल भारतीय महिला प्रमुख माधवी जोशी ने कहा कि देशभर में हजारों प्र
सहारनपुर : वनवासी कल्याण आश्रम की अखिल भारतीय महिला प्रमुख माधवी जोशी ने कहा कि देशभर में हजारों प्रकल्पों के माध्यम से जनजाति क्षेत्र के विकास को कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
नवाबगंज चौक, बड़ा मंदिर स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में शनिवार को आयोजित बैठक में महिला प्रमुख माधवी जोशी ने कहा कि बालक-बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे 800 से अधिक छात्रावासों, प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सेवा कार्य किए जा रहे हैं और इन कार्यो से वनवासी क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। प्रांतीय महिला प्रमुख वर्षा घरोटे ने कहा कि सेवा कार्यो के माध्यम से देशभर को इन योजनाओं से जोड़ने का कार्य चल रहा है। बैठक को प्रांतीय संगठन मंत्री डालचंद ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता सुरेन्द्र मल्होत्रा ने की व संचालन संजीव मित्तल ने किया। प्रवेश बंसल, निवेदिता, उमा गुप्ता, सुरेन्द्र गर्ग, फतेहचंद, राजीव टंकेश्वर व कुलभूषण गुप्ता थे।