मंगलकलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा आरंभ
सहारनपुर : श्रीरामकृष्ण विवेकानंद मिशन के तत्वावधान में श्रीमदभागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य मंगल कलशय
सहारनपुर : श्रीरामकृष्ण विवेकानंद मिशन के तत्वावधान में श्रीमदभागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य मंगल कलशयात्रा निकाली गई। 51 महिलाएं जलकलश शिराधार्य कर भजन कीर्तन करती हुई चल रही थीं। मार्ग में कई स्थानों पर कलशयात्रा का स्वागत किया गया।
शुक्रवार को राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर से बैंडबाजों के साथ भव्य मंगल कलशयात्रा आरंभ हुई। मुख्य यज्ञमान ज्ञानेन्द्र धीमान एवं भूपेन्द्र पुंडीर श्रीमद्भागवत को शिरोधार्य कर भगवान गणेश की शाही सवारी के पीछे चल रहे थे। राधा-कृष्ण एवं शिव पार्वती की झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी थी। रथ पर भागवत व्यास लेकर स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज विराजमान थे। मंगल कलश शोभायात्रा राधा विहार मंदिर से आरंभ होकर लक्ष्मीधाम, माधोनगर, शक्तिनगर, नुमाइश कैंप व गोपाल नगर होते हुए कथा स्थल राधा विहार पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर में प्रवचनों की अमृत वर्षा करते हुए स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज ने कहा कि जीवन में सद्भाव धारण करना ही भागवत का मूल संदेश है। भागवत कथा जीवन को व्यवस्थित करने का महायंत्र है। इससे पूर्व आचार्य रामप्रसाद वशिष्ट एवं त्रिलोक चंद शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण की स्थापना कराई। गीता, किरण, सुख¨वदर, मीरा, राधा, पूजा, कुसुम, सविता, ममता, सरिता, गरिमा, अराध्या, रमणा, विभा, संगीता, कमलेश, सुदेश, अनिता, श्वेता, एकता, अरुण स्वामी, मेहचंद जैन, राजेन्द्र धीमान, राजेन्द्र जैन, चेतन सैनी, मांगेराम, नरेश चंदेल, आरसी शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, सुधीर त्यागी, कर्म ¨सह कश्यप व बबलू रहे।