अभियान चलाकर सफाई के लिए किया प्रेरित
नकुड़ (सहारनपुर) : नगर पालिका प्रशासन ने 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' मिशन के अंतर्गत नगर में स्वच्छता
नकुड़ (सहारनपुर) : नगर पालिका प्रशासन ने 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' मिशन के अंतर्गत नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
नगर पालिका कार्यालय से सफाई अभियान का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष धनीराम सैनी व एसडीएम /अधिशासी अधिकारी हीरालाल ¨सह यादव ने मंगलवार को झाड़ू लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए। पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में पालिका सभासदों व पालिका कर्मचारियों ने नगरपालिका चौक से होते हुए तहसील कार्यालय चौक व मेन बाजार समेत कई इलाकों में झाड़ू लगाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। सभासद शाहनवाज खान, राजकुमार सैन, रामनाथ कश्यप, जितेंद्र ¨सघल, शमशाद खान, मनोज धनगर, अशोक त्यागी, विनोद रोहिला व मोहित मित्तल सहित नगरपालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।