Move to Jagran APP

'दोनों सरकारें किसान उत्पीड़न पर आमादा'

सहारनपुर : रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर ¨सह ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों व

By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 11:33 PM (IST)
'दोनों सरकारें किसान उत्पीड़न पर आमादा'

सहारनपुर : रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर ¨सह ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों व आम जनता के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि अदालत के आदेश पर भी प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को उनका पैसा नहीं दिला रही है। केंद्र सरकार किसानों को मजदूर बनाने के प्रयास में लगी हुई है।

loksabha election banner

रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर ¨सह गुर्जर शुक्रवार को लोनिवि के डाकबंगले पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने नयागांव निवासी रणधीर ¨सह गुर्जर को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज हर कोई दोनो सरकारों से पीडित है। ओलावृष्टि से फसल बर्बादी को अभी तक भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला। मुआवजे के नाम पर बंदरबाट किया गया। मगर अब रालोद इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार की गलत नीति के विरोध में जिला स्तर पर सरकार को घेरने का काम किया जाएगा। इसके तहत धरने प्रदर्शन किये जाएंगे। प्रदेश सरकार की शह पर मिल मालिक अपनी मनमानी पर उतारु हैं। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री आत्महत्या करने वाले किसानों के बारे में उल्टे सीधे बयान देकर किसानों के जख्मों पर नमक लगाने का काम कर रहे हैं। उधर प्रधानमंत्री सहयोगी दलों के विरोध के बावजूद भूमि अधिग्रहण बिल में तीसरी बार संशोधन करने पर अड़े हैं ताकि किसान को मजदूर बना सकें। राष्ट्रीय लोकदल सरकार की इस मंशा को कामयाब नहीं होने देगी। किसी भी कीमत पर अध्यादेश को पास नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर ¨सह, मंडल अध्यक्ष जगपाल ¨सह गुर्जर, रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी अयूब हसन, चौधरी धीर ¨सह, सतपाल वर्मा, रमेश चौहान व शामली जिले के अध्यक्ष ऋषिराज आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.