डग्गामार वाहन टकराए, 12 यात्री घायल
देवबंद (सहारनपुर) : सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित घलौली चेक पोस्ट पर डग्गामार वाहनों के बीच हुई
देवबंद (सहारनपुर) : सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित घलौली चेक पोस्ट पर डग्गामार वाहनों के बीच हुई भिड़ंत में 12 दर्जन यात्री घायल हो गए। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए यहां के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां से गंभीर अवस्था के चलते दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार बताए जा रहे है।
शुक्रवार को मुजफ्फरनगर से सवारियां भरकर आ रही टाटा मैजिक और खीरे से भरी महेंद्रा पिकअप गाड़ी के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते मैजिक में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई महिलाएं समेत करीब 12 लोग गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंचे सीओ सुरेशपाल ¨सह व प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन ¨सह यादव मय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और सरकारी एम्बुलेंस द्वारा घायलों को उपचार के लिए यहां के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां से शहरून निवासी बढ़ेड़ी व आजाद की गंभीर हालात के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घायलों की तहरीर मिलने पर वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वही, दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गए।
दुर्घटना में ये हुए घायल
घलौली पुलिस चौक के समीप हुए सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर के नावला निवासी मुस्तफा, फूल्लों, आजाद, शहरून, महताब निवासी बड़ेढ़ी, बचीटी की इमराना पत्नी जमील, सुशील पुत्र सुनील, विपिन पुत्र ओमपाल निवासी निहाल खेड़ी समेत करीब 12 लोग घायल हो गए।सभी घायलों का उपचार नगर के सरकारी चिकित्सालय में चल रहा है।
हादसे के बाद यात्रियों में मची चीख पुकार
सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर डग्गामारी वाहनों के बीच हुए सड़क हादसे में घायलों लोगों में मदद के लिए चीख पुकार मच गई। बिलबिलाती भीषण गर्मी के बीच खून से लथपथ सड़क पर पड़े रहे। सीओ सुरेशपाल ¨सह के पहुंचने के बाद फौरी तौर पर घायलों को उपचार के लिए पहुंचा गया है।