Move to Jagran APP

पब्लिक डिमांड, सहारनपुर बने स्मार्ट सिटी

सहारनपुर : मूलभूत सुविधाओं में सबसे ऊपर जनता की शिकायतों का समयावधि में निस्तारण होना है। किसी भी वि

By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 10:52 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 10:52 PM (IST)
पब्लिक डिमांड, सहारनपुर बने स्मार्ट सिटी

सहारनपुर : मूलभूत सुविधाओं में सबसे ऊपर जनता की शिकायतों का समयावधि में निस्तारण होना है। किसी भी विभाग की छवि के लिए यह सबसे जरूरी है कि आला अफसर ऐसी व्यवस्था बनाएं ताकि जनता की समस्याओं का समयावधि में निस्तारण हो। यदि ऐसा अफसर करते तो वह अपने विभाग की ई-पत्रिका जरूर छापते। ई-पत्रिका प्रकाशन में नगर निगम सहारनपुर को 0/5 अंक। - कुलदीप धमीजा, उद्यमी

loksabha election banner

जनता की शिकायतों का निस्तारण समयावधि में होना चाहिए है। नगर निगम सहारनपुर में ऐसा कुछ नहीं है। तभी तो आज तक यहां ई-पत्रिका का प्रकाशन नहीं हुआ। ई-पत्रिका प्रकाशन में नगर निगम को 0/5 अंक। - अनिल त्यागी, व्यापारी

शिकायतों के निस्तारण में आधुनिक सिस्टम जरूर निगम में बना है। उसका पालन भी हो रहा है पर नदी व नालों से अवैध कब्जे नहीं हट रहे हैं। कई बार निगम इस बाबत श्वेत-पत्र जारी करने की बात कर चुका है, इसके बाद भी आज तक ई-पत्रिका का प्रकाशन नहीं हुआ। ई-पत्रिका मामले में नगर निगम सहारनपुर को 0/5 अंक। - एसके उपाध्याय, पर्यावरणविद्

स्वास्थ्य, जलकल व निर्माण विभाग ही नहीं गृह कर विभाग ने भी निगम की छवि बिगाड़ कर रखी दी है। ई-पत्रिका का प्रकाशन भी इसलिए ही नहीं हो रहा है। ई-पत्रिका प्रकाशन मामले में नगर निगम सहारनपुर को 0/5 अंक। - अरविंद सैनी, वकील

ऑनलाइन शिकायत कैसे करें? इसकी जानकारी आम जनता को होनी चाहिए। यहां ऑनलाइन तो दूर की बात है, कार्य दिवस में भी अधिकारी अपनी सीट पर नहीं बैठते हैं। ई-पत्रिका में कुछ खुलासा करना पड़ेगा, इसलिए ई-पत्रिका का प्रकाशन नहीं हो रहा है। ई-पत्रिका प्रकाशन में निगम को 0/5 अंक। - आमबूल चौधरी, छात्र नेता

शिकायत निस्तारण में ऑनलाइन सुविधाओं में सहारनपुर फिसड्डी है। अनेक विभाग ऐसे हैं जहां महीनों में शिकायत का निस्तारण नहीं होता है। इसी वजह से ई-पत्रिका का भी प्रकाशन नहीं हुआ है। ई-पत्रिका प्रकाशन में नगर निगम सहारनपुर को 0/5 अंक। - संजीव जैन, प्रधानाचार्य

नगर निगम में सबकुछ रामभरोसे है, इसीलिए यहां सिटीजन चार्टर लागू होने पर भी अभी तक ई-पत्रिका का प्रकाशन नहीं हुआ है। ई-पत्रिका प्रकाशन में नगर निगम सहारनपुर को 0/5 अंक। - विकास शर्मा, आर्किटेक्ट

किसी भी विभाग की छवि के लिए यह सबसे जरूरी है कि आला अफसर ऐसी व्यवस्था बनाए ताकि जनता की समस्याओं का समयावधि में निस्तारण हो। नगर निगम में ऐसा नहीं हो रहा है। ई-पत्रिका तो यहां छप ही नहीं रही है। ई-पत्रिका प्रकाशन में नगर निगम सहारनपुर को 0/5 अंक। - डा. प्रदीप अनेजा

जनपद में सहारनपुर नगर निगम को छोड़कर कहीं पर भी जनता की शिकायतों का समयावधि में निस्तारण नहीं होता है। ई -पत्रिका का प्रकाशन क्यों नहीं हो रहा है? यह यक्ष प्रश्न है। ई-पत्रिका प्रकाशन में नगर निगम सहारनपुर को 0/5 अंक। - सुरेन्द्र कपिल, पूर्व एमएलए

यहां तो हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। निगम भी उससे अछूता नही है। ऑनलाइन शिकायत सुविधा का मामला हो या ई-पत्रिका प्रकाशन का, यहां कुछ भी नही है। ई-पत्रिका प्रकाशन में नगर निगम सहारनपुर को 0/5 अंक। - संजय पलसुले


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.