सम्मान समारोह में किया मेधावियों को पुरस्कृत
नागल (सहारनपुर) : कस्बे के नव शांति निकेतन इंटर कालेज में श्रीमती शंकुतला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सौ
नागल (सहारनपुर) : कस्बे के नव शांति निकेतन इंटर कालेज में श्रीमती शंकुतला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ले. कर्नल प्रेम पंकज ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक विकसित राष्ट्र का निर्माण तभी सम्भव है जब उस राष्ट्र के सभी नागरिक शिक्षित होंगे। छात्र-छात्राओं का इसमें महत्वपूर्ण योगदान होगा। चौ शीशपाल सिंह ने भी छात्रों को शिक्षा का महत्व एवं राष्ट्र के निर्माण मे उनके योगदान के विषय मे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा और विकास एक ही सिक्केके दो पहलू हैं। यदि हम विकास चाहते हैं तो सबसे पहले हमें शिक्षित होना होगा। विद्यालय प्रधानाचार्य बिजेन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं से निरंतर कठिन परिश्रम करने और सफलता के उस शिखर को प्राप्त करने को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने सत्र 2013-14 मे विद्यालय मे प्रथम पांच सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं धर्मेश, सचिन, अक्षय, निवाली शर्मा एवं भावना त्यागी को 3600 रुपये के चेक प्रदान किए तथा सत्र 2014-15 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं कु सोनी, दिपांशु शर्मा, रवीना सैनी एवं काजल सैनी को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुकेश वालिया, प्रदीप शर्मा, देवेन्द्र, शहजाद, पंकज शर्मा, बीर सिंह, सचिन धीमान, कविता ,पूजा, सपना व अरविंद आदि उपस्थित रहे।