यूपी पीसीएस-प्री परीक्षा का पर्चा लीक होने पर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन
देवबंद (सहारनपुर) : भाजपाइयों ने यूपी पीसीएस प्री का परीक्षा का पर्चा लीक होने के लिए प्रदेश सरकार क
देवबंद (सहारनपुर) : भाजपाइयों ने यूपी पीसीएस प्री का परीक्षा का पर्चा लीक होने के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही यूपी लोक सेवा आयोग को बर्खास्त करने की मांग की।
सुभाष चौक पर प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सुखबीर सिंह पुंडीर ने कहा कि परीक्षार्थी इस परीक्षा में पास होकर प्रशासन के महत्वपूर्ण पदों को संभालते है, लेकिन शासन में मौजूद भ्रष्ट लोग पेपर लीक कराकर परिश्रम करने वाले छात्रों के अधिकारों पर कुठाराघात कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में होने वाली समस्त सरकारी भर्तियां संदेह के घेर में आ गई हैं। इससे पूर्व पुलिस भर्ती में भी गड़बड़ी हो चुकी है। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा एड. ने कहा कि भाजपा के शासन में सभी भर्तियां ईमानदारी से कराई जाती हैं, जबकि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में नौकरियां बेची जा रही हैं। युवाओं के सपने चकनाचूर हो रहे हैं। उन्होंने यूपी लोक सेवा आयोग को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर भाजपा नगराध्यक्ष विपिन भारतीय, राजेंद्र त्यागी, विशुकांत शर्मा, योगेश शर्मा, प्रवेश त्यागी, मनोज सिंघल एड., सोनू, कुलदीप शर्मा, अतुल, ठा. लक्ष्मण सिंह, विपिन त्यागी, पंकज शर्मा, जसबीर मलिक, राकेश शर्मा, बोबी भटनागर व संजय चावला सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।