लावारिसों की वारिस 'जन-चेतना' को सम्मान
सहारनपुर : अर्से से लावारिस शवों का दाह संस्कार कराने और श्मशान घाटों में कराए जा रहे कार्यो के लिए
सहारनपुर : अर्से से लावारिस शवों का दाह संस्कार कराने और श्मशान घाटों में कराए जा रहे कार्यो के लिए लायंस इंटरनेशनल ने सामाजिक संगठन 'जन-चेतना' को सम्मानित किया।
'जन-चेतना' की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संयोजक वीरेंद्र भारती ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर सुनील कुमार जैन ने संस्था के अध्यक्ष गुलशन नागपाल को शाल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया, जो संस्था के लिए गर्व का विषय है। संस्था अध्यक्ष गुलशन नागपाल ने कहा कि सेवा कार्य सम्मान पाने के लिए नहीं किए। ये जनचेतना सदस्यों की भावनाओं का प्रमाण है और लोगों के दिलों में छिपे सम्मान को किसी प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं होती। संस्था महासचिव रवि बब्बर व केके गर्ग ने सामाजिक संगठनों के सिंहावलोकन पर बल दिया। कहा कि सामाजिक संगठन बेहतर सेवा कार्य कर सामाजिक उत्थान में अहम् भूमिका निभा सकते हैं। आशु, सिंधु, हरजीत सिंह, अनिल गगनेजा, मनोज शर्मा, रविंद्र ग्रोवर, आलोक गुप्ता, वीरेंद्र भारती, सुशील भाटिया, अजय भाटिया, रमन चावला, विजय भाटिया व मनोज खुराना रहे।