आपसी भाईचारा का प्रतीक है होली : उमर अली
बिहारीगढ़ (सहारनपुर) : उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से हुए होली मिलन समारोह में एमएलसी उम
बिहारीगढ़ (सहारनपुर) : उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से हुए होली मिलन समारोह में एमएलसी उमर अली खान ने कहा कि सभी त्यौहार आपसी भाईचारा का प्रतीक होते हैं। आपसी भाईचारा से क्षेत्र व समाज दोनों का ही विकास संभव है।
प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष नरेश गोयल ने कहा कि सभी को होली भाईचारा के साथ माना चाहिए, जिससे समाज को बेहतर संदेश मिले। बेहट विधानसभा अध्यक्ष रागिब अली, युवा जिलाध्यक्ष सचिन गर्ग, मंडल अध्यक्ष सरदार सुरेन्द्र सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ब्रिजेश चौहान, अश्वनी मित्तल, मदनपाल कांबोज, अनवेश कांबोज, जयकुमार, अरविंद, चरण सिंह, उदय सिंह कांबोज, राजकुमार, हनी कांबोज, डा. ऋषिपाल सैनी, ब्रह्मपाल चौहान, कुलदीप वर्मा, फुरकान मिर्जा, आसिफ खान, हरिओम, बिलाल खान, अफजाल, असगर अली, फुरकान मलिक, सलीम, पम्पल, राकेश व सुंदर डीलर आदि मौजूद रहे।