परमात्मा का प्रतिनिधि होता है सद्गुरु : रामानंदाचार्य
सहारनपुर : विलक्षण त्रिमूर्ति श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामानंदाचार्य जी महराज ने क
सहारनपुर : विलक्षण त्रिमूर्ति श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामानंदाचार्य जी महराज ने कहा कि, जो व्यक्ति स्वार्थ से घिरा नहीं होता तथा इससे दूर रहने की बात कहता है वही सद्गुरु होता है। स्वामी रामानंदाचार्य रविवार को भूतेश्वर मंदिर प्रबंधक समिति एवं राघव परिवार के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण में चल रहे श्री राम कथा महोत्सव में ज्ञान वर्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सद्गुरु दया और कृपा का सागर होता है। निरपेक्ष सद्गुरु सौभाग्य से मिलते है, जिनके आशीर्वाद से साधारण मनुष्य भी महत्व प्राप्त कर लेता है। रविवार को श्री महाराज ने राम कथा में राम जी के बचपन के और शिक्षा प्राप्ति के बारे में प्रवचन किये। साथ ही वैदिक मंत्रों के साथ श्रीराम विवाह का वर्णन किया। समिति के प्रधान मुकेश गोयल, संजीव, सोम गोयल, डा. एसके गुप्ता, जय प्रकाश याज्ञिक, प. राघव, सचिन शांडिल्य, जग अवतार व सुभाष आदि मौजूद रहे।