Move to Jagran APP

'देश के हर तबके के लिए काम कर रही भाजपा'

सहारनपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मोहल्ला सराय पीरजादगान में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्

By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 11:57 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 11:57 PM (IST)
'देश के हर तबके के लिए काम कर रही भाजपा'

सहारनपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मोहल्ला सराय पीरजादगान में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान संस्कृति प्रकोष्ठ के पश्चिम क्षेत्र प्रभारी डा. लोकेश ने कहा कि केवल भाजपा ही सर्वधर्म समभाव की भावना पर चलकर सबके विकास का कार्य कर रही है। भाजपा के मजबूत होने पर राष्ट्र निश्चित रूप से मजबूत होगा और वह दिन दूर नहीं जब भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। नगर देवबंद मंडल प्रवासी कृष्ण कुमार पुंडीर ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। नगराध्यक्ष विपिन भारतीय व लघु उद्योग प्रकोष्ठ के दीपकराज सिंघल ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में पूरी लगन के साथ जुटने का आह्वान किया। कहा कि 25 से 31 दिसंबर तक प्रबुद्ध व्यक्तियों जैसे चिकित्सक, अधिवक्ता आदि को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अखिलेश शर्मा, नितिन कश्यप, मामचंद शर्मा, अमित कुमार, इंद्र कुमार, मुकुल कुमार, विजयपाल त्यागी, योगेश कुमार व सुशील कुमार आदि शामिल रहे।

loksabha election banner

सदस्यता ग्रहण की

छुटमलपुर : भाजपा जैविक उर्जा प्रकोष्ठ के बैनर तले आयोजित शिविर में दो सौ लोगों को भाजपा की सदस्यता गृहण कराई गई। शिविर का उद्घाटन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रविंद्र राणा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के बढ़ते जनाधार से विपक्षी दल बौखलाए हुए है। प्रदेश में बिजली, पानी और सड़कों की हालत से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा ही की सरकार बनेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप रोहिला, विकास गुप्ता, रामलाल कोरी, अमर सिंह राणा, राजन धीमान, चंद्रपाल कश्यप, अर्जुन गुप्ता, प्रमोद भारद्वाज व जसवंत राठौर आदि मौजूद रहे।

सदस्य बनाने में झोंकी ताकत

तल्हेड़ी बुजुर्ग : भाजपाइयों ने सदस्यता अभियान के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। मंडल प्रवासी देवेंद्र निम ने कहा कि लोग जानते हैं कि भाजपा ही प्रदेश में भयमुक्त शासन दे सकती है। इसीलिए पार्टी की नीतियों और मोदी के विकास माडल से प्रभावित होकर लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। मोदी व भाजपा की लोकप्रियता विश्व भर में फैल रही है और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे चंदेना में अभियान से जुड़े पदाधिकारों व कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। चंदेना में विपिन चौधरी, घ्याना में हरीश त्यागी, अरविंद शर्मा, बेगमपुर में पवन प्रधान, सुहागनी में जगदीश, श्रीनिवास शर्मा व मनोहरपुर में धर्मेद्र आर्य आदि बूथ प्रवासियों ने सदस्य बनाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.