नौचंदी एक्सप्रेस रद, कई ट्रेनें घंटों लेट
सहारनपुर : ट्रेनों की देरी व रद होने का सिलसिला निरंतर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को नौचंदी एक्सप्रेस क
सहारनपुर : ट्रेनों की देरी व रद होने का सिलसिला निरंतर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को नौचंदी एक्सप्रेस को अचानक निरस्त कर दिए जाने से हजारों की संख्या में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नौचंदी एक्सप्रेस को सहारनपुर से मेरठ व मेरठ से सहारनपुर के बीच निरस्त रखा गया।
यह है ट्रेनों की स्थिति
गाड़ी संख्या - 14511 नौचंदी एक्सप्रेस कैंसिल।
गाड़ी संख्या - 14512 नौचंदी एक्सप्रेस कैंसिल।
गाड़ी संख्या - 13005 पंजाब मेल 20 घंटे लेट।
गाड़ी संख्या -15209 जनसेवा एक्सप्रेस 6.30 घंटे लेट।
गाड़ी संख्या -12286 बेगमपुरा एक्सप्रेस 6 घंटे लेट।
गाड़ी संख्या - 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 3.30 घंटे लेट।
गाड़ी संख्या - 13049 हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस 3.30 घंटे लेट।
गाड़ी संख्या - 12231 सदभावना एक्सप्रेस 3.30 घंटे लेट।
गाड़ी संख्या - 18238 छत्तीसगढ़ 5 घंटे लेट।
इनका कहना है..
कोहरे की भीषणता बढ़ने के कारण ट्रेनें देर से चल रही हैं। अधिक देरी से चलने वाली ट्रेनों को मजबूरन निरस्त किया जा रहा है। रेल यातायात सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अरविंद शर्मा, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक