Move to Jagran APP

नगर के विकास में उद्यमियों के सुझाव महत्वपूर्ण : गुंबर

सहारनपुर : नगर भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि आइआइए के सभी सदस्य उद्यमी होने के साथ बुद्धिजीवी व

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 12:10 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 12:10 AM (IST)
नगर के विकास में उद्यमियों के सुझाव महत्वपूर्ण : गुंबर

सहारनपुर : नगर भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि आइआइए के सभी सदस्य उद्यमी होने के साथ बुद्धिजीवी वर्ग से हैं, जो सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व को भलीभांति समझते हैं। इसलिए शहर के विकास और इसे सुंदर बनाने में उनके सुझाव बहुत महत्वपूर्ण हैं।

loksabha election banner

नगर भाजपा विधायक राजीव गुंबर आइआइए की जनरल बॉडी बैठक में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-स्वच्छ एवं अपराध मुक्त और सड़कों पर प्रतिदिन लगने वाले जाम आदि समस्या के समाधान के लिए उनके जो भी सुझाव होंगे उन पर अमल कराया जाएगा। विधायक का स्वागत करते हुए आइआइए अध्यक्ष केएल अरोड़ा ने कहा कि 6 से 9 फरवरी के बीच होने वाले नेशनल वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में प्रत्येक उद्यमी सदस्य को अपने उत्पाद का स्टाल लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने नगर विधायक को सदस्य बनाने की घोषणा की। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली से आए तकनीकी एडवाइजर रतन कृष्णपाल ने बताया कि किस प्रकार सीमित संसाधनों का उपयोग कर अधिकतम उत्पाद किया जा सकता है। बताया कि किसी भी उद्योग में 10 इकाइयां मिलकर कलस्टर बनाते हुए तकनीकी विशेषज्ञ की नियुक्ति कर सकती हैं। इसके वेतन का 80 प्रतिशत भुगतान भारत सरकार के एमएसएमई विभाग योजना के अंर्तगत सरकार से अनुदान के रूप में दिया जाता है। कार्यक्रम के संयोजक एवं संस्था उपाध्यक्ष प्रमोद सड़ाना ने उद्यमी सदस्यों को विभिन्न उद्योगों के कलस्टर बनाने एवं एमएसएमई की योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। एमएसएमई मंत्रालय आगरा से आए सहायक निदेशक पीके सिंघल व अनुज कंसल ने नेशनल एक्सपो 2015 की विस्तार से जानकारी दी। आइआइए के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में उद्योग इकाई में निर्माण होने वाले उत्पाद को कम लागत पर गुणवत्ता के अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर लाने से ही उद्योगों को जीवित रखा जा सकता है। चैप्टर उपाध्यक्ष शलभ राय ने भी विचार रखे। इस मौके पर सीए मुकेश गोयल, एसपी सिंह, पंकज बंसल, राजेश सपरा, स. हरजीत सिंह, कुलदीप धमीजा, विनय दहुजा, अंशुल अरोड़ा, वीरभान भटेजा, मनजीत अरोड़ा, संजय बजाज, केआर सिंघल, राकेश गांधी, पुनीत मिगलानी, अनिल सड़ाना, सतीश अरोड़ा, विनय मक्कड़, विवेक चावला, वरुण चावला व स. चरणप्रीत सिंह आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.