कर्ण सिंह बने भूमि विकास बैंक के शाखा अध्यक्ष
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक की बेहट शाखा के संचालक/शाखा अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मि्त
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक की बेहट शाखा के संचालक/शाखा अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मि्त से निर्वाचित हुए चौ. कर्ण सिंह को चुनाव अधिकारी व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से प्रमाण-पत्र सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष से किसानों के हित में कार्य करने की आशा व्यक्त की।
गौरतलब है कि 15 नवंबर को बैंक की बेहट शाखा के संचालक/शाखा अध्यक्ष पद के लिए 7 नामांकन दाखिल हुए थे, लेकिन राजनीतिक महत्वाकांक्षा बढ़ी होने के कारण किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी। 18 नवंबर को नामांकन वापसी के दिन किसी एक नाम पर सहमति के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी की घंटों चली बैठक में कर्ण सिंह के नाम को अंतिम रूप दिया गया। इसके बाद कमेटी ने अपना निर्णय सभी के बीच आकर सुनाया, जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त करते हुए अपने नामांकन वापस लेकर कर्ण सिंह को शाखा अध्यक्ष पद की माला पहना दी थी। इसी के चलते 25 नवंबर को चुनाव अधिकारी तहसीलदार सदर उमेश चंद शुक्ल व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजसिंह माजरा ने कर्ण सिंह को प्रमाण-पत्र सौंपा। इस अवसर पर चौ. सितम सिंह, राव आरिफ, चौ. रफल सिंह, जंगशेर सैनी, चौ. हाशिम, राजेश पोसवाल, चौ. आजाद सिंह, सतपाल राठी, मनीराम, महेंद्र सिंह चौहान व डा. मेघराज सिंह आदि उपस्थित रहे।