75 लाख की बग्घी में बैठ मुलायम ने उड़ाया गरीबों का मजाक : शशिबाला
सहारनपुर : पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी नेताओं को आ
By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 02:12 AM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 02:12 AM (IST)
सहारनपुर : पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में अपराध का बोलबाला है और प्रदेश की जनता त्रस्त बनी हुई है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव जनता का विकास करने की बजाय 75 लाख रुपये की बग्घी में बैठकर मौज-मस्ती कर रहे हैं। ऐसा करके उन्होंने प्रदेश की गरीब जनता का मजाक उड़ाया है। लखनौती गांव की मलिन बस्ती में आयोजित बैठक में शशिबाला पुंडीर ने यह बाते कहीं। चौ. ओमपाल, ऋषि मित्तल, रविंद्र गुप्ता, जगदीप, डा. आनंद, सुभाष प्रधान, भूषण लाल, धूम सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें