गोमाता को राष्ट्रीय पालतू पशु का दर्जा दिलाने का संकल्प
सहारनपुर : वंदेमातरम मिशन : एक चिंगारी व श्रीश्री गोदेवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर में गोपाष्टमी म
सहारनपुर : वंदेमातरम मिशन : एक चिंगारी व श्रीश्री गोदेवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर में गोपाष्टमी महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शांति कुंज हरिद्वार गायत्री परिवार के श्रीजय सिंह, आरएन शर्मा, सुशील त्यागी व विजयकांत चौहान के संचालन में गोमाता का पूजन किया गया। लोगों ने हवन में आहुति देकर गोमाता को राष्ट्रीय पालतू पशु का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया। हवन के दौरान पूरा वातावरण गो माता के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने गो माता की रक्षा की शपथ ली। विजय कांत चौहान ने केंद्र सरकार से गो हत्यारों को आतंकवादी घोषित करने की मांग की। सांवरा संकीर्तन मंडल श्रीश्री करुणा बिहारी मंदिर के संस्थापक भक्त राधारमन दास, गोरक्षक बसंत सिंह, कान्हा राणा, सुभाष राणा, नितिन बंसल, नवीन गुप्ता, कृष्णलाल ठक्कर, बलबीर सेठी व महेश नारंग आदि मौजूद रहे।
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
सहारनपुर : श्रीगढ़वाल सभा की ओर से नवीन नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य प. रमेशानन्द जी महाराज ने कहा कि गाय विश्व की माता है। गाय के अंगों में विश्व के सभी देवी-देवता विराजमान है। कहा कि गाय की सेवा करने से भगवान प्रश्न होते हैं। गिरीश प्रसाद, दया शंकर, कुंदन सिंह, तपेश व हरिओम आदि मौजूद रहे।
सद्भावना शक्ति से होगा देश निर्माण
सहारनपुर : तोता चौक बृजविहार में आयोजित कथा में आत्मानुभवी महाराज ने कहा कि सद्भावना से ही देश का निर्माण हो सकता है। उन्होंने कहा कि भागवत ज्ञान शक्तिवर्धक है। जिससे मनुष्य अनुशासन की रक्षा और स्वयं की निवृत्ति होती है। भागवत ज्ञान अवगुणों को दूर कर सद्गुणों का संचार कर साधना की नई ऊर्जा का संचार करता है।