किसान संघ का कलक्ट्रेट पर धरना
सहारनपुर : भारतीय किसान संघ से जुड़े किसानों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। किसानों ने
सहारनपुर : भारतीय किसान संघ से जुड़े किसानों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। किसानों ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य और चीनी मिलों को शीघ्र चलाने तथा ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की।
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में शुक्रवार को सैकड़ों किसान धरना स्थल पर एकत्र हुए और यहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचे। किसानों ने डीएम आफिस के बाहर धरना देकर सभा की। संघ के प्रांतीय महामंत्री श्यामवीर त्यागी ने कहा कि प्रदेश में अब तक की सबसे कमजोर सरकार है, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद किसानों को उनका बकाया गन्ना मूल्य नहीं दिला पा रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेलूराम सैनी ने कहा कि चीनी आयात का ही परिणाम है कि आज गन्ना किसान आत्महत्या कर रहा है। इसलिए सरकार को किसी भी हालत में आलू का आयात नहीं करना चाहिए और किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए। जिलाध्यक्ष अरविंद त्यागी व महामंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली की बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस ले। उन्होंने कहा कि सरकार जाति व मजहब के आधार पर काम करना बंद करे। इस मौके पर सभी ने लौह पुरुष को याद करते हुए अखंड भारत की धारणा को सफल करने का संकल्प लिया। धरने के बाद किसानों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिये। प्रदर्शनकारियों में राकेश त्यागी, ठा. हरबीर सिंह, राजपाल सिंह, खचेडू सिंह, राजेंद्र फौजी, गीता राम त्यागी, भोपाल ंिसह, छवीलाल, बृजपाल सैनी आदि रहे।