Move to Jagran APP

व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की : एसपी सिटी

सहारनपुर : सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रथम कार्यकारिणी सभा में एसपी सिटी महेंद्र याद

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 01:22 AM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 01:22 AM (IST)
व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की : एसपी सिटी

सहारनपुर : सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रथम कार्यकारिणी सभा में एसपी सिटी महेंद्र यादव ने कहा कि व्यापारियों की जान माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। चोरी वारदातों पर रोक लगाने के व्यापारियों को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। एसपी सिटी गुरुवार को जीपीओ रोड स्थित एक होटल में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सभा में व्यापारी सतपाल कांबोज व भारतेंदु सेठ को व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान सीओ प्रथम प्रवीण रंजन, सदर विधायक राजीव गुबंर, विवेक मनोचा, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, एसके दुआ, देवेंद्र वत्सल, सचिन कुमार, जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, यशपाल मैनी, किशन लाल ठक्कर, महेश नारंग, अमित गगनेजा, राम राजीव सिंघल, राजपाल सिंह, इकबाल सिंह, तजिंद्र कपूर, सुशील त्यागी व दिनेश सेठी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.