Move to Jagran APP

पटाखों को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

सहारनपुर : दीपावली की रात पटाखे चलाने को लेकर अलग-अलग संप्रदाय के दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में दो

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 11:35 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 11:35 PM (IST)
पटाखों को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

सहारनपुर : दीपावली की रात पटाखे चलाने को लेकर अलग-अलग संप्रदाय के दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में दो महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। दोनो पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। एक पक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अस्पताल में भी हंगामा किया।

loksabha election banner

हाल ही में दंगे की आग से उबरे शहर में दीपावली की रात एक बार फिर शहर को दंगे की आग में झोंकने का प्रयास किया गया। इस बार यह चिंगारी पटाखा चलाने को लेकर शुरू हुई। मगर समझदार लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला तकिया में गुरुवार की रात राजेश के बच्चे अपने मकान की छत पर पटाखे चला रहे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सलीम पुत्र कयूम ने तेज आवाज के पटाखे चलाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया, जिसमें दानों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों में बबली पत्‍‌नी राजेश, सलीम, दानिश व शारीक पुत्र कय्यूम और सलीमा पत्नी कय्यूम गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही एसओ थाना जनकपुरी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में सलीम पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष जनकपुरी एमएस गिल ने बताया कि दोनो पक्षों की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है। एक पक्ष फरार है जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.