अन्नकूट पर्व पर भंडारे में प्रसाद वितरण
सहारनपुर : घर-परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना के लिए भगवान गोवर्धन की विधि-विधान से पूजा अर
सहारनपुर : घर-परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना के लिए भगवान गोवर्धन की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में गोवर्धन पूजा के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। शाम को घरों में गोवर्धन की पूजा की गई।
शुक्रवार को राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर पवित्र गुफा में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान की ओर से आयोजित गोवर्धन पूजा में गाय के गोबर से गिरिराज भगवान बांके बिहारीजी का स्वरूप बनाकर पूजन स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज के सानिध्य में किया गया। आचार्य शिखर प्रभात ने गिरीराज भगवान का मंत्रोचारण कर विधिवत पूजन कराया। स्वामी कालेन्द्रांनद महाराज ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौमाता का वर्धन करना है। गोवर्धन कर्ता ही सच्चा धर्मात्मा है। अरुण स्वामी, मेहर चंद जैन, किरण, वर्षा, बबली, सुचेता, उषा, उमा, नमिता, गीता, रोहिनी, पूनम, राजेन्द्र धीमान, कर्मसिंह, विजय, अशोक, रामानंद, मेनपाल व सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।
मिश्रान खालापार स्थित श्रीमाहेश्वरी पंचायती मंदिर में आचार्य अजय के मार्गदर्शन में अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गोदाणी व सचिव राहुल माहेश्वरी ने विधिपूर्वक गोवर्धन पूजा व आरती कराई गई। पूजन के बाद अन्नकूट भंडारे में श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रामेश्वर प्रसाद, जयप्रकाश, श्याम सुंदर सांवल, कृष्ण कुमार मोहता, महेश राठी, अरुण गोदाणी, अशोक, केदारमल राठी, रमेश नारायण चांडक, गंगा प्रसाद चांडक, बिठ्ठल दास व पंकज राठी शामिल रहे।
शास्त्रीनगर में बाबा अमरनाथ मंदिर समिति के तत्वावधान में बाबा अमरनाथ मंदिर में अन्नकूट पर्व पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष डा.अशोक गुप्ता, अरुण जिंदल, विजय शंकर, विजय खुराना, डा.हरदेव सैनी, तजेन्द्र कौशिक, पं.अनुज, गजराज सिंह, डा. संदीप गुप्ता, विजयपाल सिंह, विपिन कुमार, प्रेम मल्होत्रा, वेद प्रकाश, डीडी शर्मा, वेद प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता व शिवा मौजूद रहे। धोबीघाट पर जवाहर पार्क सभा द्वारा गोवर्धन पर्व पर जवाहर पार्क धर्मशाला के सभागार में श्री भूतेश्वर मंदिर के पं. अक्षय शर्मा द्वारा मंत्रोचारण से हवन-यज्ञ कराया गया। श्री गिरिराज पूजन के बाद संस्कृत विद्यालय के पांच छात्रों को भोज कराया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर, वीना बजाज, प्रवीण बंसल, मनीष चुग, राजेश खुराना, अक्षय सेठ व राजीव भटनागर उपस्थित रहे।
इनके अलावा नवाबगंज स्थित बड़ा मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर मंदिर, रामेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर, आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर सहित, प्रतापनगर स्थित श्री शिव मंदिर, मंडी समिति के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर व चिलकाना रोड के श्री ज्ञानेश्वर मंदिर सहित रानी बाजार क्षेत्र के मंदिरों विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट पर्व पर भंडारे किए गए।