प्रशांत व राघव का विश्वविद्यालय शतरंज टीम में चयन
सहारनपुर : मोदी नगर में आयोजित चौ. चरण सिंह अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
सहारनपुर : मोदी नगर में आयोजित चौ. चरण सिंह अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर जेवी जैन कालेज के प्रशांत व राघव महेश्वरी का चयन विश्वविद्यालय टीम के लिए किया गया।
हाल में ही एमएम कालेज मोदीनगर में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय शतंरज प्रतियोगिता में जेवी जैन कालेज की टीम 12 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही थी। जबकि प्रथम स्थान पर रही मेरठ कालेज की टीम मात्र 13 अंक ही जुटा पाई थी। टीम में राघव महेश्वरी, विकल्प विकास, प्रशांत, व राघव खोसला शामिल थे। टीम मैनेजर डा. संदीप गुप्ता रहे थे। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के कारण ही प्रशांत व राघव महेश्वरी का चयन विश्वविद्यालय टीम में हुआ है। टीम के सहारनपुर पहुंचने पर कालेज प्राचार्य डा. वकुल बंसल ने खिलाड़ियों को शुभकामनायें देने के साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान डा. विनोद कुमार, डा. प्रवीन कुमार, डा. परविंदर कुमार, डा. मनु गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान
सहारनपुर : मदरसा मजाहिर उलूम क्षेत्र में काफी समय से गंदे पानी की आपूर्ति किये जाने ले लोग परेशान हैं। समाजसेवी सईद अहमद सिद्दीकी ने बताया की क्षेत्र में काफी समय से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है तथा मातागढ़ में लगा नया नलकूप कई वर्ष बाद भी चालू नहीं किया गया है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की है।