Move to Jagran APP

संघ के दरबार में पहुंचा भाजपा की अंतर्कलह

सहारनपुर : लोकसभा चुनाव में मिले फंड को लेकर पिछले दो दिन से भाजपा में उठे राजनैतिक भूचाल के बाद संघ

By Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 03:09 AM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 03:09 AM (IST)
संघ के दरबार में पहुंचा भाजपा की अंतर्कलह

सहारनपुर : लोकसभा चुनाव में मिले फंड को लेकर पिछले दो दिन से भाजपा में उठे राजनैतिक भूचाल के बाद संघ ने कमान संभालते हुए नेताओं को संयम बरतने की सलाह दी है।

loksabha election banner

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष द्वारा मीडिया में प्रेस नोट देने और फेसबुक पर पार्टी के दो नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद देवबंद भाजपा में भूचाल मचा हुआ है। सूत्रों की मानें तो संघ भाजयुमो अध्यक्ष के व्यवहार और कार्यप्रणाली से खफा नजर आ रहा है। सोमवार को संघ के पदाधिकारी ने भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष पंकज त्यागी से वार्ता कर उनसे पूरे मामले की जानकारी भी ली है। बढ़ती गुटबाजी को रोकने के लिए संघ इस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर पूर्व में यह कह चुके हैं कि अगर पार्टी के किसी भी नेता ने भाजपा की छवि को बदनाम करने कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.