एथलीट रोहित व तुषार का स्पोर्ट्स कालेज के लिए चयन
सहारनपुर : सहारनपुर के दो एथलेटिक्स खिलाड़ी रोहित व तुषार का लखनऊ व सैफई स्पोर्ट्स कालेज के लिए चयन किया गया है।
एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप ने बताया कि कस्बा रामपुर के गांव भोजपुर निवासी रोहित पुत्र अरविंद कुमार का चयन गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के लिए हुआ है। रोहित कक्षा 9 का छात्र है। इसके अलावा स्पोर्ट्स कालेज सैफई इटावा के लिए गांव लाखनौर निवासी तुषार पुत्र विजेन्द्र का चयन हुआ है। तुषार कक्षा 6 का छात्र है। कोच ने बताया कि दोनों खिलाड़ी स्टेडियम में
प्रैक्टिस करते थे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी है। उन्हें बधाई देने वालों में डा. अशोक गुप्ता, अविनाश कुमार, रामशरण, संदीप कुमार, काशी नरेश, अब्दुल अहद, अश्वनी त्यागी, ममता, राखी, सरिता, रवि कांत धीमान, दीपक गुप्ता आदि शामिल है।
प्रीति का भारतीय जूडो टीम में चयन
सहारनपुर : सहारनपुर की बेटी प्रीति का चयन भारतीय जूडो टीम में हुआ है। प्रीति एशियाई यूथ जूडो प्रतियोगिता में भागीदारी को चीन रवाना हो गई है। सहारनपुर जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एसके शर्मा ने बताया कि प्रीति ने गत वर्ष देहरादून में आयोजित यूथ एवं जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उक्त प्रदर्शन के आधार पर प्रीती का चयन इंडिया कैंप हेतु किया गया। प्रीति एक माह से शिमला में अभ्यास कर रही थी। 30 जून वह चीन में आयोजित होने वाली एशियाई यूथ जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने को रवाना हो गई है। प्रीती की उपलब्धि पर एसी गुप्ता, दीपक गुप्ता, पंकज मल्होत्रा, छदामी लाल, प्रदीप त्यागी, विवेक गर्ग सुषमा सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी है।