साफ मन से सद्विचार: आत्मानुभवी
सहारनपुर : आत्मानुभवी महाराज ने कहा कि साफ मन से ही सद्विचारों का उदय होता है। अमरदीप कालोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचनों की अमृत वर्षा करते हुए महाराज श्री ने कहा कि क्रोध मानव का सबसे बड़ा शत्रु है इससे मन की अपंगता बढ़ जाती है। अपंग वो नही है जिसके हाथ-पैर नही है, पर जो मन से अपंग है वह बड़ा दुखी है। कथा श्रवण करने वालों में मुकेश शर्मा, आशीष शर्मा, राकेश वर्मा, राजू सैनी, अरूण धीमान, शिवम यादव, प्रिंस कश्यप, परविन्द्र यादव, संगीता धीमान, सुरेखा शर्मा, इन्दु वर्मा, उर्मिला शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रिंस कश्यप, रविन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
--
सी-2 नगर खेड़ा की प्राण प्रतिष्ठा की
सहारनपुर : श्री सिद्धपीठ शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव में एक सप्ताह से चल रहे धार्मिक आयोजन में विधिवत पूजा अर्चना की गई। शिव विहार स्थित मंदिर में श्री नगर खेड़ा प्राण प्रतिष्ठा एवं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में विद्वान पंडितों के सानिध्य में श्री गणेश पूजन किया गया। हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद नगर खेड़ा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूजन यज्ञाचार्य पं.दिनेश वत्स वेदपाठी के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।