नैनीताल रोड पर पांच घंटे लगा जाम
बिलासपुर : नैनीताल मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ काटने के चलते पांच घंटे जाम लगा रहा। इस कारण वाहनों में
बिलासपुर : नैनीताल मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ काटने के चलते पांच घंटे जाम लगा रहा। इस कारण वाहनों में सवार यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रामपुर से काठगोदाम तक नैनीताल हाईवे फोरलेन बनना है। वन विभाग द्वारा तेजी से रामपुर से लेकर रुद्रपुर मार्ग के दोनों ओर के पेड़ काटने का कार्य चल रहा है। वन विभाग के मजदूरों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर मार्ग के दोनों ओर के पेड़ काटे जा रहे हैं। रविवार दोपहर रुद्रपुर मार्ग पर कटे हुए पेड़ गिरने के कारण जाम लग गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस द्वारा पेड हटवाकर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था कर वाहनों को गुजारा गया। पांच घंटों तक जाम लगा रहा। नैनीताल जा रहे पर्यटक भी जाम में फंसे रहे। सायंकाल तक वाहनों का रेंग-रेंगकर चलने का क्रम जारी था। दूसरी नगर में मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण के कारण भी जाम की स्थिति बनी रही। नगर में रोडवेज बस अड्डा नहीं है। रोडवेज की तमाम बसे सड़क पर ही रुककर सवारी बैठाती हैं। इस कारण भी जाम लग जाता है। लोगों की मांग है कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार को बिलासपुर में बस अड्डा बनवाना चाहिए।