अनामिका ने पें¨टग प्रतियोगिता में मारी बाजी
मिलक : शुक्रवार को हैरिटेज चिल्ड्रन अकादमी में टी-शर्ट पें¨टग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
मिलक : शुक्रवार को हैरिटेज चिल्ड्रन अकादमी में टी-शर्ट पें¨टग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कक्षा छह से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने ब्रश और रंगों से टी-शर्ट पर विभिन्न तरीके के चित्र व संदेश लिखे। प्रकृति बचाओ, बेटी बचाओ, पर्यावरण व वन्य जीव संरक्षण तथा कार्टून जैसे चित्रों व संदेशों को टी-शर्ट पर उकेरा। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की अनामिका और अभ्युदिता पहले, कक्षा छह की तनिष्का और सात के हर्षित दूसरे, सात की ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को कालेज प्रधानाचार्या रीना दुबे ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में यशपाल ¨सह, अभय गंगवार, नम्रता ¨सह, प्रियंका, तनुश्री, अंजू शर्मा, कुलदीप ¨सह, राशि, नरेश, श्याम सुंदर शुक्ला, मानसी रुहेला, श्रष्टि सक्सेना, सुरभि गुप्ता उपस्थित रहीं।