दहेज में कार न मिलने पर महिला की हत्या
रामपुर : दहेज में कार न मिलने पर ससुरालियों ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ
रामपुर : दहेज में कार न मिलने पर ससुरालियों ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। मृतका मिलक कोतवाली के ग्राम करीमगंज की 25 वर्षीय अनारकली पुत्री फूल ¨सह यादव थी। उसकी शादी वर्ष 2014 में सिविल लाइंस कोतवाली के ग्राम अहमदनगर ठेगा निवासी मुलायम ¨सह के साथ हुई थी। शादी में बाइक और दो लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि ससुराली इससे खुश नहीं थे। वे दहेज में अल्टो कार की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते। उसे ताने देते। बुधवार को भी ससुरालियों ने दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव में ही रहने वाले महिला के फुफेरे भाई सतीश ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन वहां आए तो वह ससुराल में मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजन सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और मृतका के भाई ने दहेज हत्या की तहरीर दी। भाई का कहना था कि दस मार्च को बहन मायके आई थी। तब उसने ससुरालियों द्वारा दहेज उत्पीड़न की शिकायत की थी। 15 मई को भाई ससुराल गया तब उसने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन ससुराली नहीं माने। सिविल लाइंस कोतवाल राजेश ¨सह सोलंकी ने बताया कि मृतका के पति, ससुर बादाम ¨सह, सास चमेली देवी और जेठ जसवंत ¨सह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कर लिया है। आरोपी फरार हैं।