कागानगला में हुआ चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ
जागरण संवाददाता, रामपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से मिलक के ग्राम कागानगला में चार दिवसीय 2
जागरण संवाददाता, रामपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से मिलक के ग्राम कागानगला में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से हुए 24 कुंडीय यज्ञ में आहुतियां दीं। इससे आसपास का वातावरण सुगंधित और भक्तिमय हो गया।
शांतिकुंज हरिद्वार के टोली नायक अरुण खण्डागले, प्रभुनारायण नागर, सरोज पाण्डेय ने गीतों के माध्यम से लोगों को प्रेरणापद शिक्षा दी। इस दौरान गुरु दीक्षा, यज्ञोपवीत, विद्यारम्भ आदि संस्कार कराए गए। प्रज्ञा पुराण कथा के माध्यम से संगठित परिवारों का महत्व, युवाओं को जागृत करना, कन्याओं को महत्व देना, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, बाल संस्कारशालाओं की आवश्यकताओं का महत्व बताया। इस दौरान पंडित श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित 3200 पुस्तकों को मेला लगाया गया, जिसमें लोगों ने अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए साहित्य खरीदे और उनकी प्रशंसा की। जिले की मुख्य प्रबंध ट्रस्टी मीना कुमारी शर्मा ने कहा कि चार दिन से चलने वाले इस कार्यक्रम का आज समापन हुआ है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम कागा नगला के गायत्री परिवार के सदस्यों ने विशेष सहयोग दिया। बनवारी लाल ने गायत्री परिवार को अपनी सड़क किनारे की दो बीघा जमीन भी दान की। अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।