पुलिस वाले बनकर महिला के जेवर ले गए बदमाश
रामपुर : पुलिस बनकर आए बदमाशों ने सरेराह महिला से उसके जेवर ठग लिए। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज क
रामपुर : पुलिस बनकर आए बदमाशों ने सरेराह महिला से उसके जेवर ठग लिए। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ठगी का शिकार बनी महिला जौहर मार्ग स्थित ग्रीनवुड स्कूल के पास रहने वाली शारदा ¨जदल पत्नी अमरनाथ ¨जदल हैं। वह सोमवार शाम को सत्संग से वापस घर लौट रही थीं। यूको बैंक के पास दो बदमाश आए। उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताया और महिला से कहा कि माहौल ठीक नहीं है। जेवर पहनने के बजाय उतारकर पर्स में रख लो। महिला ने जेवर उतार दिए। दोनों बदमाशों ने जेवर को एक कागज में लपेटकर महिला के पर्स में रख दिया। पर्स में हाथ डालने पर महिला ने दोनों को डांटा। इस पर दोनों बाइक लेकर अम्बेडकर पार्क की ओर चले गए। महिला घर पहुंची और पर्स खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। उनकी सोने की चार चूड़ियां और दो अंगूठी गायब थी। उनके बदले पीतल की चूड़ियां पर्स में रखी थीं। महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। इंस्पेक्टर वहीद खां ने बताया कि बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जाएगा।