स्वार क्षेत्र में विकास ही रहेगा चुनावी मुद्दा
स्वार : नगर में काफी विकास कार्य हुए हैं। बिजली, पानी के लिहाज से नगर की हालत ठीक है, लेकिन शिक्षा व
स्वार : नगर में काफी विकास कार्य हुए हैं। बिजली, पानी के लिहाज से नगर की हालत ठीक है, लेकिन शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। नगर के छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के लिए नगर से बाहर जाना पड़ता है। इस बार विधानसभा चुनाव में विकास ही उनका मुद्दा होगा।
विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। तमाम पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशी लगातार जनता से संपर्क बनाए हैं। शुक्रवार को नगर के मुख्य चौराहे पर लगी जागरण चौपाल में मतदाताओं ने खुल कर विचार रखें और कहा कि जिस हिसाब से नगर में विकास होने चाहिए अभी उसमें कमी है। सरकारी अस्पताल में उचित उपचार की व्यवस्था, बिजली के तार नीचे लटके होना, नगर के बिलासपुर तिराहे पर आए दिन मंडी की वजह से जाम लग जाना आदि समस्याएं हैं। चौपाल में मौजूद लोगों ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने की अपील की है। चौपाल में फरहत अली, सलीम अहमद, अनीस अहमद, देवेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे।
क्षेत्र की सड़कों की दशा बेहद खराब थी, लेकिन पिछले साल में कुछ सुधार हुआ है। कुछ निर्माण कार्य चल रहे हैं। उम्मीद है कि सड़कों की समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसी को नजर में रखते हुए अबकी बार मत का प्रयोग करेंगे।
इरशाद अहमद।
नगर में अच्छी बिजली व्यवस्था हो और उचित शिक्षा का प्रबंध हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार मत का प्रयोग करना है। नगर में उच्च शिक्षा के लिए बी प्रबंध होना चाहिए।
सलीम अहमद एडवोकेट
आने वाला समय गरीबों की समस्याएं दूर कर सकें तथा किसानों के हित मे अच्छे कार्य हों। मंडी की स्थापना, गरीबों को अच्छा रोजगार मिल सके। ऐसा सोचकर अपना प्रतिनिधि चुनना है।
इरफान अहमद।
मंडी एक ऐसी समस्या है, जिससे गरीब किसानों को फसल का मूल्य सही नहीं मिल पाता है। मंडी की समस्या दूर होना जरूरी है। लगातार मांग के बावजूद यह समस्या दूर नहीं हो सकी है। नगर में अच्छे विकास कार्य हों और नगरवासियों की छोटी-छोटी समस्याएं दूर हों। इसी को ध्यान में रखते हुए मतदान करना है।
हाजी साबिर अली