Move to Jagran APP

शहीदों की याद में जलाए दीये

रामपुर : सितारा डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर और छात्र-छात्राओं ने देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों की या

By Edited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 09:53 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 09:53 PM (IST)
शहीदों की याद में जलाए दीये

रामपुर : सितारा डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर और छात्र-छात्राओं ने देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों की याद में दीपक जलाए। उन्हें नमन किया। छात्र-छात्राएं सोमवार को कॉलेज प्रांगण में इकट्ठा हुए। देश की आजादी में जान देने वालों को याद किया। भारत माता की रक्षा में शहीद होने वाले जवानों को भी नमन किया। उनके नाम से दीपक जलाए। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. इफ्तेखार हुसैन इफ्ती ने कहा कि हम सभी को अपने वतन से मोहब्बत करनी चाहिए। इसके लिए हर समय कुर्बान होने का जज्बा होना चाहिए। हम सभी उस मां के कर्जदार हैं, जिसका बेटा देश की रक्षा में शहीद हो गया। उस पत्नी के आंसुओं का कर्ज नहीं चुका सकते, जिसने अपने पति को वतन पर कुर्बान कर दिया। ऐसी बहादुर मां और बहनों के भी हम सब ऋणी रहेंगे। देश की रक्षा में जब सेना का जवान सीमा पर पहरा दे रहा होता है तो हम अपने घरों में चैन से सोते हैं। उन्होंने देश की आजादी की जंग में हंसते हुए जान देने वालों की शहादत को भी याद किया। कहा कि चंद्रशेखर आजाद, भगत ¨सह, बिस्मिल आदि ने भी आजादी की जंग लड़ी। युवा वर्ग को इनकी शहदात को नहीं भूलना चाहिए। खुशी के मौके पर इन्हें भी याद करना चाहिए।

loksabha election banner

दीपावली पर शहीदों के नाम का दीया जलाएं

सैफनी : कस्बा निवासी फौजी सुशील कुमार जोशी ने रविवार की रात रामलीला मंच के माध्यम से जनता से अनुरोध किया कि दीपावली त्योहार आने वाला है। दीपावली पर एक दीया शहीदों के नाम का जरूर जलाएं, जो हमारे देश की रक्षा करते हैं। कहा कि जो शहीद हो गए उनकी कुर्बानी हम भूल नहीं सकते। जब देश कि जनता सोती है, तो हमारे वीर जवान बार्डर पर रात को जागते हैं। हमारे दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन लगातार हमारे साथ धोखा कर रहे हैं। चीन हमारे देश में सामान बेचकर उससे धन एकत्र करके पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों पर खर्च करता है। ये हमारे खिलाफ एक षडयंत्र है। हमें इससे बचना है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से खास तौर से दुकानदार भाइयों से अनुरोध किया कि वे चीन का सामान न खरीदें और न बेचें। हम चीन का और चीन के समान का बहिष्कार करेंगे। दीपावली पर एक दीया शहीदों के नाम जरूर जलाएं। शहीदों ने अपना फर्ज निभाया, हम अपना धर्म निभाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.