सर्किल रेट से मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन
रामपुर : सर्किल रेट से मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने प
रामपुर : सर्किल रेट से मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान नहीं तोलने का आरोप लगाया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भाकियू कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सलीम वारसी के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम भोट में तीन सौ मकान, स्कूल और दुकानें हाइवे की जद में आ रही हैं, जबकि ग्रामीण चाहते हैं कि गांव के बाहर से हाइवे निकाला जाए। इसकी कई बार स्थानीय अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकाल रहा है। कहा कि किसानों को मुआवजा आज के सर्किल रेट के हिसाब से दिया जाना चाहिए। धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान नहीं तोला जा रहा है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों की ¨सचाई के लिए बिजली भी नहीं मिल रही है। पिछले साल बर्बाद हुई गेंहू की फसल का मुआवजा भी अभी तक नहीं मिला है। कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। बाद में कलेक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष हरताल ¨सह यादव, भानू प्रताप ¨सह गंगवार, मुहम्मद आसिम रजा, मुहम्मद अहकाम, फिरोज अली, जगतार ¨सह, मुहम्मद अहमद, बाबू खां, रामगोपाल, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।