मुकदमे की पैरवी करने आए पिता-पुत्र पर हमला
रामपुर : मुकदमे की पैरवी को कचहरी आए पिता-पुत्र पर दबंगों ने हमला कर दिया। लाइसेंसी बंदूक तान दी। जा
रामपुर : मुकदमे की पैरवी को कचहरी आए पिता-पुत्र पर दबंगों ने हमला कर दिया। लाइसेंसी बंदूक तान दी। जान से मारने की धमकी दी। पिता-पुत्र ने घटना की तहरीर सिविल लाइंस पुलिस को दी है। पीड़ित पक्ष गंज थाना क्षेत्र के मुहल्ला घेर तोगा निवासी सलीम खां का एसडीएम कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। सोमवार को वह अपने बेटे समीर के साथ तारीख पर आए थे। आरोप है कि शाम करीब चार बजे तारीख के बाद पिता-पुत्र वापस जाने लगे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया। गाली देने लगे। जान से मारने की धमकी दी। पिता-पुत्र उन्हें अनदेखा कर वापस जाने लगे तो आरोपियों ने पीछा कर इमामबाड़ा गेट के पास घेर लिया। मापीट करने लगे। जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी बंदूक तान दी। दोनों वहां से जान बचाकर भाग आए। सलीम खां की ओर से सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आइजी से शिकायत
रामपुर : थाना भोट के ग्राम तालकपुर भोट निवासी वसीम पुत्र अफसर अली ने आइजी से एसपी की शिकायत की है। आइजी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 22 अक्टूबर को वह पत्नी को रामपुर इलाज के लिए लाए थे। वापसी में बिलासपुर गेट पर ताशका गांव के एक व्यक्ति ने घेर लिया और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी से मिला तो एसपी ने उसका प्रार्थना पत्र फाड़कर फेंक दिया। उसने आइजी से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।