आर्य समाज के संरक्षक का निधन
रामपुर : आर्य समाज की ज्वालानगर में आकस्मिक सभा हुई। ओमवीर ¨सह आर्य ने बताया कि संरक्षक श्रीराम आर्य
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 10:08 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 10:08 PM (IST)
रामपुर : आर्य समाज की ज्वालानगर में आकस्मिक सभा हुई। ओमवीर ¨सह आर्य ने बताया कि संरक्षक श्रीराम आर्य का आकस्मिक निधन हुआ है। इस दौरान शोक जताया गया। बताया कि वह एक अच्छे पुरोहित एवं अध्यापक भी थे। अत्यंत सरल स्वभाव, शालीन, धैर्यवान, कर्मठ, कर्तव्य निष्ठ थे। इस मौके पर हरिदत्त वर्मा ने बताया कि श्रीराम जी आर्य समाज के संरक्षक ही नहीं बल्कि हम सब के संरक्षक थे। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर लोचन लाल आर्य, भरत कुमार आर्य, धर्मवीर आर्य, मेवाराम आर्य, अमन ¨सह आर्य, चंद्र किशोर गुप्ता आदि ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें