ओवर ब्रिज बनाने वाली कंपनी पर हो कार्रवाई
रामपुर : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों की रविवार को चाकू बाजार में बैठक हुई। इसमें पनबड़िय
रामपुर : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों की रविवार को चाकू बाजार में बैठक हुई। इसमें पनबड़िया रेलवे क्रा¨सग के पास बन रहे कोसी पुल के निर्माण कार्य में ढिलाई पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई तथा संबंधित कंपनी का टेंडर निरस्त करने की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि पनबड़िया रेलवे क्रा¨सग पर नेशनल हाईवे पर बेहद धीमी गति से ओवर ब्रिज बनवाया जा रहा है। पुल निर्माण कार्य शुरु हुए चार साल बीत गए, लेकिन अभी तक इसका कार्य पूरा नहीं हो सका है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बराबर का रास्ता काफी जर्जर है। जिस पर गहरे गडढे और कीचड़ पसरी पड़ी है। इधर से गुजरते समय अक्सर लोग फिसलकर घायल हो जाते हैं। कई लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। इससे व्यापारियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। धीमी गति से काम करने के कारण कंपनी का टेंडर निरस्त कर डीएम को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
इस मौके पर मोहम्मद शाहिद शमसी, शोएब मोहम्मद खां, वेद प्रकाश गोयल, अरविन्द गुप्ता, इमरान, सलीम, शाकेव अहमद, विलाल शमसी, सुभाष शर्मा, हारिश शमसी, मोहन अरोरा, कपिल शर्मा, सतपाल टीटू, मंजीत ¨सह सिम्पल, विजय अग्रवाल, ताहिर खां उर्फ बाबू खां आदि मौजूद रहे।