Move to Jagran APP

अमरोहा की महिला से लूट करने वाले दो बदमाश दबोचे

रामपुर : शहजादनगर पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से हाईवे पर लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किय

By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 10:01 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 10:01 PM (IST)
अमरोहा की महिला से लूट करने वाले दो बदमाश दबोचे

रामपुर : शहजादनगर पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से हाईवे पर लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी फरार है। तीनों बदमाशों ने ईद पर मायके आई अमरोहा की महिला का पर्स लूटा था। ये बदमाश बाइक से हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों से लूट करते थे। गिरफ्तार बदमाशों में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम आगापुर का राजू और दिनेश हैं। दोनों को मीडिया के सामने लाया गया। सीओ केमरी राधेश्याम ने बताया कि दोनों बदमाशों को पुलिस ने हाईवे पर झुनइया पुल से गिरफ्तार किया। इनका तीसरा साथी राजन भी आगापुर का है, जिसकी तलाश की जा रही है। तीनों बदमाशों ने 14 सितंबर को बाइक सवार महिला को लूटा था। महिला अमरोहा के रजबपुर की आयशा पत्नी मुनव्वर अली थी। वह ईद पर पति के साथ मायके आई थी। रात करीब नौ बजे धमोरा तिराहे पर उनकी बाइक का पीछा करते हुए तीनों बदमाशों ने वारदात की। बदमाशों ने महिला के कंधे पर लटका पर्स खींच लिया। पर्स में मोबाइल और करीब ढाई हजार रुपये थे। बदमाशों से दो चाकू, महिला का मोबाइल और लूट के 830 रुपये बरामद हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.