Move to Jagran APP

राहुल गांधी के भव्य स्वागत की तैयारी

रामपुर: युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमानत उल्लाह खां ने कहा कि युवा कांग्रेस पूरी ताकत के साथ का

By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 09:57 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 09:57 PM (IST)
राहुल गांधी के भव्य स्वागत की तैयारी

रामपुर: युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमानत उल्लाह खां ने कहा कि युवा कांग्रेस पूरी ताकत के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत करेगी। वह कांग्रेस कार्यालय पर किसान यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी लोगों के घर जाकर उनकी समस्याओं को करीब से समझ रहे हैं। वह किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसान कर्ज के बोझ से आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ, बिजली का बिल हाफ और समर्थन मू्ल्य का हिसाब किया जाएगा। बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ चमरौआ जाकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नोमान खां, सैयद फैसल हसन, ऐजाज हुसैन, आमिर मियां, अदील मियां, जब्बार खां, रामगोपाल सैनी, अंकुश अग्रवाल, अरसलान खां, शैजी सैफी, शिवम रस्तौगी आदि मौजूद रहे। उधर, मुहल्ला राजद्वारा में हुई बैठक में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मामून शाह खां ने कहा कि अम्बेडकर पार्क पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सभी वार्ड अध्यक्ष और पदाधिकारियों को सौंप दी गई है। इस मौके पर अब्दुल जब्बार खां, शाहवेज अंसारी, आमिर कुरैशी, ऐजाज हुसैन, सुशील कश्यप, अंकुश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। आवास विकास कालोनी स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को प्रचार सामग्री सौंपी। कहा कि सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर महिलाओं को कांग्रेस की नीतियां बताएं। उन्होंने उपाध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर राज चौहान, रुचि, भूरी देवी, एसके अग्रवाल, राकेश दूबे, हीरा कली आदि मौजूद रहीं। अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने ग्राम नूरपुर और फतेहपुर जाकर किसानों से यात्रा में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर विक्की मियां, सऊद खां, जीशान, बत्तन लाल, राकेश चमन ¨सह, जितेंद्र ¨सह, बाबू राम, रफी खां, राजेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

एसपीजी के साथ फैसल लाला ने किया गांधी समाधि का निरीक्षण

रामपुर: किसान यात्रा के तहत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रामपुर आगमन को लेकर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल लाला और एसपीजी ने गांधी समाधि और अम्बेडकर पार्क का निरीक्षण किया। फैसल लाला ने कहा कि राहुल गांधी का रामपुर में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। राहुल प्रदेश में किसानों और मजलूमों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। जनता सपा, भाजपा और बसपा को नकार चुकी है। पप्पू अंसारी, आसिम मलिक, असगर अली अंसारी, जाहिद अली अंसारी, महेश सैनी, ऋषिपाल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.