राधा रोड पर जाल टूटे, रोज होते हादसे
रामपुर: नैनीताल हाइवे और शौकत मार्ग को जोड़ने वाली राधा रोड की हालत खराब है। खासकर नैनीताल हाइवे वाल
रामपुर: नैनीताल हाइवे और शौकत मार्ग को जोड़ने वाली राधा रोड की हालत खराब है। खासकर नैनीताल हाइवे वाले चौराहे पर पुलिया के पास सडक उखड़ गई है। पुलिया में लगा जाल भी टू गया है। यहां रोज दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं, जिससे जाम लग जाता है।
नैनीताल हाइवे को शौकत मार्ग से जोड़ने वाली रोड पर दोनों और पुलिया बनाई गई थी, जिनपर जाल भी लगाया गया था। भारी वाहनों की निकलने से सारी सड़क उखड़ गई है, जिससे जाम की समस्या आम हो गई है। दोनों और लगाया गया जाल भी भारी वाहनों के बोझ से टूट गया है। जाल के टूटने से उसमें पहिया गिरने से हादसे होते रहते हैं। आए दिन दो पहिया वाहन गिरते रहते हैं। उनके पहिया मुड़ने जैसी घटनाएं हो रही हैं। कभी-कभी तो वाहन पलट जाते हैं। आस-पास के लोगों द्वारा कई बारी मांग करने के बावजूद प्रशासन ने रोड की मरम्मत नहीं कराई है। अपर जिलाधिकारी मदन ¨सह गब्र्याल का कहना है कि जाल को ठीक कराया जाएगा।
पिछले कई माह से मार्ग की मरम्मत नहीं हो पा रही है। बरसात के दिनों में तो मार्ग के हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द रोड की मरम्मत करानी चाहिए, जिससे लोगों को राहत की सांस मिल सके।
अभिषेक चौधरी
प्रशासन के दोनों और बनाई गई पुलिया के जाल भी टूट गए हैं, जिससे उसमें वाहनों के पहिया गिरने से हादसे होते रहते हैं। कई बारी तो सवारियों के गिरने से बड़े हादसे भी हो गए हैं। प्रशासन को जल्द ही पुलियों के जालों को सही कराना चाहिए।
शिवम अग्रवाल
अधिकांश लोग शौकत रोड से नैनीताल हाइवे पर पहुंचने के लिए इसी मार्ग को चुनते हैं, ऐसे में रोड के उखड़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोड को दोबारा डलवाया जाना चाहिए।
राहुल सक्सेना
पुलियों के जाल टूटने एवं सड़क के उधड़ने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलियों के निर्माण के साथ-साथ मार्ग की मरम्मत भी आवश्यक है, जिससे हादसों को रोका जा सके।
अर¨वद कुमार