Move to Jagran APP

कानून नहीं तोड़ने देगी सरकार: आजम

रामपुर : नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि राजधानी में मुजफ्फरनगर जैसे हालात नहीं दोहराने दिए जाएंग

By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 10:15 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 10:15 PM (IST)
कानून नहीं तोड़ने देगी सरकार: आजम

रामपुर : नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि राजधानी में मुजफ्फरनगर जैसे हालात नहीं दोहराने दिए जाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आंदोलन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताने पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की।

loksabha election banner

गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान आजम खां ने कहा कि कानून हाथ में लेंगे, लोगों को मारेंगे, पीटेंगे, लूटेंगे, तो क्या होने देंगे। मुजफफरनगर और दादरी में कर लिया तो पूरे प्रदेश में थोड़े ही कर पाएंगे। राजधानी में

नहीं कर पाएंगे। सरकार कानून नहीं तोड़ने देंगी। उन्होंने नेवी में गुप्त दस्तावेज की फाइलें लीक होने के सवाल पर केन्द्र सरकार पर तंज कसा। कहा कि देशभक्त लोग हैं, देशभक्तों से और क्या उम्मीद करोगे। बादशाह को देश की ¨चता ही नहीं है। वह तो विदेशी दौरे करते रहते हैं। उन्होने कहा कि सपा सरकार अच्छा काम कर रही है और जनता सपा के साथ है। प्रदेश में फिर सपा की सरकार बनेगी और विकास के नए नए कार्य होंगे। झूठ बोलने वालों और धोखा देने वालों को आगामी चुनाव में असलियत का पता चल जाएगा। कहा कि जनता बार बार बहकावे में नहीं आएगी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जो वायदे किए थे, वे पूरे नहीं किए। लोगों के खातों में अभी तक पंद्रह लाख रुपये नहीं पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.