दहेज की खातिर घर से निकाला
रामपुर : दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला को पिटाई के बाद घर से निकाल दिया। लाम्बाखेड़ा गांव निवासी
रामपुर : दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला को पिटाई के बाद घर से निकाल दिया। लाम्बाखेड़ा गांव निवासी रानी की शादी चार साल पहले गांव मानपुर थाना भगतपुर जिला
मुरादाबाद निवासी जितेंद्र के साथ हुआ था। पिता के दहेज भी सही दिया था। बावजूद इसके ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और लगातार दहेज की मांग
करते थे। मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार पंचायत भी हुई
पर वे लोग नहीं माने। आठ अगस्त को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और धक्के देकर घर से निकाल दिया। महिला ने पति जितेंद्र, सास मुन्नी, चचिया ससुर सर्वेश, देवर बॉबी व सोनू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घर से निकला युवक गायब
स्वार: क्षेत्र के बथुआखेड़ा गांव निवासी हेतराम पुत्र रामभरोसे बुधवार रात नौ बजे घर से बिना बताए चला गया और देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे तलाश किया पर कोई जानकारी नहीं मिली। गुमशुदगी दे दी गई है। उधर बूढ़ी दढि़याल निवासी आले नबी घर की दीवार में दुकान का निर्माण करा रहा था। गांव के मजहर अली ने दुकान बनाने का विरोध किया तो कहासुनी हो गयी। मजहर अली ने तहरीर दे दी है।