युवा कांग्रेसियों ने निकाला शांति मार्च
रामपुर : युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शांति मार्च निकाला। कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर
रामपुर : युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शांति मार्च निकाला। कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां से गांधी समाधि तक शांति मार्च निकाला। इससे पहले हुई बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि भाजपा देश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। आरएसएस की सोच भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने की है, लेकिन वो भूल गए हैं कि जब जब ¨हदुस्तान का नाम लिया जाएगा तब तब कांग्रेस का नाम लिया जाएगा। पार्टी विकास और विचारधारा की राजनीति करती है। आज पूरे देश में युवा कांग्रेस हम में हैं राजीव के नाम से शांति मार्च निकाल रही है। कहा कि इस देश के युवाओं के दिलों में राजीव गांधी बसते हैं। युवाओं को शक्ति देने का काम सिर्फ कांग्रेस ने किया है। प्रदेश की सपा सरकार हर मोर्चे पर तरह विफल हो चुकी है। मंत्री अपनी अपनी जेब भरने में लगे हैं। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। आपातकाल जैसे हालात हो गए हैं। पिछले 27 सालों से सपा, बसपा और भाजपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरदार बलजीत ¨सह बिट्टू, युवा जिलाध्यक्ष नोमान खां, मामून शाह, धमेंद्र देव गुप्ता, निक्कू पंडित, आमिर मियां, फैसल हसन, अदील मियां, विक्की मियां, आमिर सैफी, शैजी राहुल, हसीब, शावेज अंसारी, अंकुश अग्रवाल, सऊद खां, रय्यान खां, ताबिश खां, सईद खां आदि मौजूद है।