यात्रा का स्वागत करेंगी महिलाएं
रामपुर: महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने कहा कि 27 साल यूपी बेहाल यात्रा का स्वागत किया
By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 10:16 PM (IST)
रामपुर: महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने कहा कि 27 साल यूपी बेहाल यात्रा का स्वागत किया जाएगा। महिलाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का मजबूत होना जरूरी है। वह कार्यालय पर हुई बैठक में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं को भरपूर प्रतिनिधित्व दिया गया है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को यूपी में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। इस मौके पर राज चौहान, छाया सक्सैना, आशा, अंजना अग्रवाल, विभा मांगलिक, मधु शर्मा, मुन्नी शर्मा, सुशीला श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें