चौराहों पर वसूली कर रही है पुलिस : आजम
रामपुर : कैबिनेट मंत्री आजम खां ने शनिवार को पुलिस की कार्यशैली को लेकर सख्त नाराजगी जताई। बोले, कान
रामपुर : कैबिनेट मंत्री आजम खां ने शनिवार को पुलिस की कार्यशैली को लेकर सख्त नाराजगी जताई। बोले, कानून नपुंसक बना हुआ है और पुलिस चौराहों पर वसूली कर रही है। बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यह सब हमारी सरकार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन कानून से खिलवाड़ करने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को रामपुर-केमरी मार्ग पर ग्राम जनुनागर में सहारा डिग्री कालेज का उद्घाटन किया। कहा कि गरीब और जरूरतमंदों की मदद, इबादत से बड़ी होती है। लोकतंत्र में आपके द्वारा ताकत मिली है, इसलिए लोगों की जरूरतों को पूरा करना हमारी एवं सरकार की जिम्मेदारी है। उन्हें जब कोई फैसला लेना होता है तो रिश्तेदारी की कोई दीवार उनको नहीं रोक सकती। सहारा डिग्री कालेज के बारे में कहा कि यह कालेज गरीबों का सहारा बने, यह अच्छी बात है। छात्र-छात्राएं डिग्री कालेज में बेहतर शिक्षा हासिल करें और नाम रोशन करें। कैबिनेट मंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी अमित किशोर, पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी, विधायक संजय कपूर, विधायक विजय ¨सह, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन ¨सह, सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सलीम कासिम, पालिकाध्यक्ष रामपुर अजहर अली खां, नगर पंचायत केमरी के चेयरमैन सलीम अहमद, कालेज के प्रबंधक डॉ.जुल्फेकार अली, प्रधानाचार्य आरके ¨सघल, वीरेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे। संचालन कमल रतन शर्मा ने किया।