Move to Jagran APP

इंसानियत के कत्लेआम के जिम्मेदार हैं अमित शाह : आजम

रामपुर : नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए

By Edited By: Published: Thu, 07 Jul 2016 10:38 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2016 10:38 PM (IST)
इंसानियत के कत्लेआम के जिम्मेदार हैं अमित शाह : आजम

रामपुर : नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सरकार उनके हाथों में है, जो इंसानियत के कत्ल के जिम्मेदार हैं। उन पर कत्ल, बलात्कार, दंगा फसाद जैसे गंभीर अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। नगर विकास मंत्री ने गुरुवार को ईदगाह में ईद की नमाज के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। स्मृति ईरानी पर पूछे गए सवाल पर बोले, इससे किसी का कद नहीं घटा, बल्कि उन्हें जिस विभाग का मंत्री बनाया गया था, उससे पूरी भाजपा सरकार का कद घटा और इतना घटा कि अब बढ़ने की उम्मीद भी नहीं है। नगर विकास मंत्री ने ढाका में हुए आतंकी हमले की ¨नदा करते हुए कहा कि देश को चौकन्ना रहने की जरूरत है। किसी बेगुनाह की जान लेने वालों का कोई मजहब नहीं होता है। इस हमले के बाद ¨हदू-मुस्लिम इत्तेहाद को बढ़ाना चाहिए, क्योंकि हमला करने वालों ने उन मुसलमानों को भी नहीं छोड़ा, जिन्होंने गैर मुस्लिमों को बचाने की कोशिश की। दहशत फैलाने वाले ये वो लोग हैं, जो भटके हुए हैं। अमेरिका और इस्त्रराइल इनका इस्तेमाल कर रहा है। ऐसा पूरी दुनिया में इस्लाम को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है और इसका चैंपियन इस्त्रराइल है। दुनिया इसे नहीं समझना चाहती तो यह गलती दुनिया की है। मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक की जांच के सवाल पर कहा कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआइ पर भी सवाल उठाए। कहा कि सीबीआइ का हमेशा दुरुपयोग हुआ है, लेकिन अब तो दुरुपयोग के साथ-साथ अपराधियों को छोड़ा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.