Move to Jagran APP

मैंथा फैक्ट्री के खिलाफ कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन

रामपुर : मैंथा फैक्ट्री के खिलाफ शहजादनगर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। फैक्ट्री से न

By Edited By: Published: Mon, 23 May 2016 10:05 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2016 10:05 PM (IST)
मैंथा फैक्ट्री के खिलाफ कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन

रामपुर : मैंथा फैक्ट्री के खिलाफ शहजादनगर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। फैक्ट्री से निकलने वाले अवशेषों से बीमारियां फैलने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव के पास स्थित इस फैक्ट्री से केमिकलयुक्त जहरीला पानी निकलता है। जहरीली गैस का रिसाव होता है। इसका असर गांव की आबोहवा पर पड़ रहा है। लोग बीमार पड़ रहे हैं। जहरीला पानी पीकर जानवर मर रहे हैं। फैक्ट्री में 50-50 फीट ऊंचाई के टावर बने हैं, जिन पर मजदूर काम करते हैं। इससे गांव की बेपर्दगी होती है। नियमानुसार फैक्ट्री को आबादी से आधा किलोमीटर की दूरी पर होना चाहिए, ताकि गांव के लोगों की सेहत पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े। कुछ देर प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य पति सोनू लोधी, कमल ¨सह लोधी, महेंद्र पाल, देवेंद्र सैनी, प्यारे लाल, ओम प्रकाश आदि शामिल रहे।

loksabha election banner

हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ अभियान चलाएं

रामपुर : पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर पर नजर रखने और उनकी चे¨कग करने के निर्देश दिए हैं। लापता हिस्ट्रीशीटर की जानकारी करने को कहा है।

आंधी में ट्रांसफार्मर पर गिरा पेड़, भगदड़

रामपुर : सोमवार शाम चली आंधी में पेड़ ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इससे ट्रांसफार्मर के पास शाहनवाज प्लाईवुड फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। ट्रांसफार्मर के पास ही फैक्ट्री श्रमिकों के लिए कमरा बना था। पेड़ गिरने से कमरे की कच्ची छत भी गिर गई। अंधेरा छा गया। संयोग से किसी को चोट नहीं आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.