देवर ने लूटी भाभी की अस्मत
रामपुर: मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दहेज के लिए पति ने अपनी पत्नी को छोटे भाई के सामने परो
रामपुर: मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दहेज के लिए पति ने अपनी पत्नी को छोटे भाई के सामने परोस दिया। देवर पर भाभी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने पति और ससुरालियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। क्षेत्र के शहजादनगर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह एक वर्ष पूर्व बेगमावाद निवासी युवक से किया था। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ससुरालियों ने महिला से एक लाख रुपये मायके से लाने को कहा, जिस पर महिला ने मना कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपने छोटे भाई के साथ कमरे में बंद कर दिया। असलाह के बल पर देवर ने भाभी की इज्जत तार-तार कर डाली। आरोप है कि महिला के पति की सहमति से उसका देवर आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। अत्याचारों से तंग आकर महिला ने किसी तरह मायके में खबर कर दी, जिसका पता उसके ससुरालियों को लग गया। आरोप है कि ससुरालियों ने महिला के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे जान से मारने की कोशिश की। घर में अचानक पड़ोसियों के आने से महिला की जान बच गई। रविवार की रात महिला का पिता उसकी ससुराल पहुंचा तो महिला ने आपबीती सुनाई, जिस पर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता पीड़ित पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंचा और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।