Move to Jagran APP

पौधरोपण कर आने वाली पीढ़ी को दें हरियाली

रामपुर: दैनिक जागरण के पौधरोपण अभियान की गांव-गांव धूम मच गई है। लोग अभियान से प्रभावित होकर अपने गा

By Edited By: Published: Sun, 22 May 2016 10:31 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2016 10:31 PM (IST)
पौधरोपण कर आने वाली पीढ़ी को दें हरियाली

रामपुर: दैनिक जागरण के पौधरोपण अभियान की गांव-गांव धूम मच गई है। लोग अभियान से प्रभावित होकर अपने गांव में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगा रहे हैं। भोट बक्काल गांव में रविवार को अभियान चलाकर सौ पौधे लगाए गए। साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। रविवार को पौधरोपण अभियान की शुरुआत गांव के शिव मंदिर से हुई। इस मौके पर प्रधानपति अखिलेश सैनी ने कहा कि हमें बुजुर्गों के हरे भरे जंगल और खेत खलिहान दिए। सड़कें भी ऐसी दी जिसके किनारे छायादार पेड़ लगे थे पर बढ़ती आबादी के चलते वृक्षों का कटान होता गया, उस अनुपात में पेड़ नहीं लगाए गए जिसके दुष्परिणाम आज हम देख रहे हैं। पेड़ों के लाभ सभी जानते हैं, इसे ज्यादा बताने की आवश्यकता नहीं है पर हर व्यक्ति को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। हरियाली रहेगी तो बारिश भी अच्छी पड़ेगी और इसका लाभ किसानों को मिलेगा। देश की ज्यादातर खेती बारिश पर निर्भर है। इसलिए वन संपदा को बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने दैनिक जागरण की मुहिम की सराहना की। कहा कि इससे लोगों में जागरूकता आई है। स्कूली बच्चे भी पौधे लगा रहे हैं जोकि अच्छा प्रयास है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ी हो हराभरा क्षेत्र देना होगा। तभी उनको लाभ मिल सकेगा, अन्यथा आने वाली पीढि़यां जंगल खत्म होने पर हमें माफ नहीं करेगी। ग्रामीणों को पौधे के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर, सड़क किनारे, स्कूल परिसर व उसके आसपास पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में दिलीप ¨सह, राजपाल यादव, रामस्वरूप सैनी, नरेश सैनी, संगू वाल्मीकि, विजयपाल सैनी, बब्लू यादव, विक्रम वर्मा, सचिन कुमार शर्मा, मक्खन ¨सह लोधी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

पर्यावरण प्रेमी

पौधे लगाने की मुहिम रंग ला रही है। स्कूली बच्चों में इसको लेकर जागरूकता आई है। उन्होंने जो पौधे लगाए हैं, वे खुद ही उसकी देखभाल कर रहे हैं, जो अच्छा कदम है। इससे बड़ों को भी प्रेरणा मिलेगी तथा ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जा सकेंगे। इसका आगे लाभ मिलेगा। हरियाली से वातावरण भी शुद्ध होगा।

अखिलेश सैनी, प्रधानपति।

गांवों में आज भी ईंधन के लिए लकड़ियां जलाई जा रही है, जिसके चलते पेड़ों का कटान हो रहा है। इस पर रोक लगी है पर इससे ही काम नहीं चलेगा। लोगों को इस बता का भान कराना होगा यह गलत हो रहा है तो इस पर अपने आप रोक लग जाएगी। अब दैनिक जागरण की मुहिम से लोग जागरूक हुए हैं।

दिलीप ¨सह।

भारतीय संस्कृतिक में वृक्ष को देवता माना गया है। इसके पीछे यही धारणा है कि पौधों को संरक्षित रखा जाए ताकि लोगों को शुद्ध हवा मिल सके। वृक्ष हमें काफी कुछ देते हैं, हमारा भी दायित्व बनता है कि उनको संरक्षण दिया जाए। अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाए और परिजनों को इसके लिए प्रेरित करें।

राजपाल यादव।

पेड़ पौधे हमारे जीवन का ही अंग हैं। यदि ये नहीं रहेंगे तो मानव जाति पर संकट आ जाएगा। आज वातावरण में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है इसका कारण यही है कि बड़े पैमाने पर पेड़ों का कटान हुआ है पर उस अनुपात में पौधे नहीं लगाए गए। इस असंतुलन से ही स्थिति बिगड़ती जा रही है। इससे बचना होगा।

नरेश सैनी।

पहले हर घर में दो से चार पेड़ होते थे। आबादी बढ़ने के कारण पेड़ काट दिए गए। यही हालत सड़कों की रही। सड़कों के किनारे भी पेड़ काट दिए गए। इससे लगातार हरियाली कम होती जा रही है। एक पौधा लगाया जाता है तो कई साल बन जाते पेड़ बनने में,इसलिए पेड़ काटने वालों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

मक्खन ¨सह लोधी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.